"सेवा संकल्प अभियान"
Date: 17 Sep 2026 — 07 Oct 2026 |
Venue: S.N. Sen B.V.P.G College, Mall Road, Kanpur Nagar
"छात्राओं हेतु महत्वपूर्ण सूचना"
समस्त छात्राओं को सूचित किया जाता है कि महाविद्यालय में "सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। छात्राओं से अनुरोध है कि अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन करें।
उद्घाटन- 17 सितम्बर 2026- सायं 6–7 बजे- सेवा दिवस
"आशीर्वाद का दिया"- सहभागिता, समर्पण और प्रकाश का संदेश- मुख्य अतिथि- प्रोफेसर गीता देवी गुप्ता
1. 21 सितम्बर 2026 प्रातः 10:30 बजे- पोस्टर प्रतियोगिता "विकसित भारत की संकल्पना 2047"
प्रभारी- डॉ. रचना निगम
2. 22 सितम्बर 2026- प्रातः 10:30 बजे- भाषण प्रतियोगिता- "विकसित भारत की संकल्पना 2047"
प्रभारी- डॉ. रोली मिश्रा
3. 23 सितम्बर 2026- प्रातः 11:30 बजे- क्विज प्रतियोगिता- "उत्तर प्रदेश की 09 साल की उपलब्धियाँ"
प्रभारी- डॉ. संगीता सिंह
4. 24 सितम्बर 2026- प्रातः 10:30 बजे- रंगोली प्रतियोगिता- "राष्ट्रीय एकता एवं विकसित भारत 2047"
प्रभारी- डॉ. रचना निगम
5. "रील मेकिंग"- विगत 09 वर्षों में अवस्थापना, शिक्षा पद्धति आदि के माध्यम से आए बदलाव
प्रभारी- डॉ. सपना रॉय
6. नवाचार संबंधी रजिस्ट्रेशन- स्टार्टअप/प्रोफेशनल इनोवेटर अपने प्रस्ताव
प्रभारी- डॉ. प्रीति सिंह
7. 02–07 अक्टूबर 2026 —स्वच्छता सेवा- राष्ट्रीय सेवा पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता सेवा
प्रभारी- डॉ. श्वेता रानी
उपरोक्त कार्यक्रमों में छात्राओं की सक्रिय सहभागिता अपेक्षित है।
“आपकी सहभागिता, आपकी प्रतिभा और आपका योगदान- विकसित भारत 2047 के संकल्प की ओर एक कदम।”
सभी इच्छुक छात्राएँ संबंधित नोडल अधिकारी/प्रभारी शिक्षक/संबंधित विभाग से संपर्क कर प्रतियोगिताओं में अपना नाम पंजीकृत कराएं |
प्राचार्य
एस.एन. सेन बी. वी. पी. जी. कॉलेज, कानपुर